भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आज से शुरू, केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

समस्तीपुर :  दलसिंहसराय भारतीय जनता पार्टी बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत समस्तीपुर दक्षिणी जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार से मधुबन मिलन विवाह भवन, एनएच-28 में शुरू हो रहा है।  

30 मई को सुबह 10:30 बजे उद्घाटन सत्र में वंदे मातरम, दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि होगी। प्रथम सत्र में सांसद गोपालजी ठाकुर 'सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' पर बोलेंगे। धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष रणवीर नंदन 'कार्यपद्धति', बाल श्रम आयोग सदस्य राकेश कुमार सिंह 'मीडिया विमर्श' और मंत्री शैलेंद्र कुमार 'देश के समक्ष राजनीतिक व सामाजिक चुनौतियां' विषय पर संबोधित करेंगे।  

31 मई को मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद 'गरीब कल्याण योजनाएं', सदस्य कार्यान्वयन समिति जगन्नाथ ठाकुर 'कार्यकर्ता विकास' और केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद 'संगठन व सरकार में समन्वय' विषय पर समापन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण में सोशल मीडिया, AI, बूथ प्रबंधन, आईटी व डेटा संचालन पर भी सत्र होंगे। अंतिम सत्र में ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी।  

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.