भाकपा माले अंगारघाट पंचायत के वार्ड 07 थाना रोड में 15 सदस्यीय शाखा का गठन किया

समस्तीपुर :  शाखा सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार किसान मजदूर विरोधी राज स्थापित करना चाहती है। इस सरकार की नीतियों के कारण हर नागरिक कर्ज में डूबता जा रहा है। एक भी भूमिहीनों को न वासगीत पर्चा मिला न बसने के लिए जमीन। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और राशन भी बंद होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में गरीब लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। बिहार की डबल इंजन सरकार नौकरी और रोजगार देने में विफल साबित हो रही है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य समीम मन्सुरी ने कहा कि गरीबों, शोषित पीड़ित वंचित आम जनता पर शोषण और उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। पंचायत को लूटतंत्र और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से अर्जुन पासवान को शाखा सचिव चुन लिया गया है। कमिटी में मन्टेश चौधरी, सोनी कुमारी, मंजू देवी, सतीश पासवान, विनोद पासवान, विश्वनाथ पासवान, अमर कुमार राम, नंद लाल पासवान, अमरजीत पासवान, सूरज कुमार, सीताराम पासवान, मिंटू पासवान सहित 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

संवाददाता : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.