मेधावी छात्रा शोभा कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के आलमपुर डीह वार्ड संख्या 13 निवासी राम कुमार महतो के निजी आवासीय परिसर में 15 जून सोमवार को उनकी पुत्री स्वर्गीय शोभा कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि पर शोक-सह-श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। परिजनों और ग्रामीणों ने शोभा को मेधावी, मिलनसार और संस्कारी छात्रा बताते हुए उनकी स्मृतियों को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी प्रतिभा और सादगी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.