शिक्षक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिक्षक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, प्रपत्र-19 भरने की अपील

समस्तीपुर- विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में 16 जून मंगलवार को दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक मतदाताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रियरंजन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक मतदाता सूची के अद्यतन एवं अधिक से अधिक पात्र शिक्षकों का नाम सूची में दर्ज कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामदेव राय ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित शिक्षक मतदाता सूची में अर्हता प्राप्त कई शिक्षकों के नाम अब तक शामिल नहीं हो सके हैं। उन्होंने ऐसे सभी शिक्षकों से निर्धारित प्रपत्र-19 भरकर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर के कार्यालय में शीघ्र जमा करने की अपील की, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी एवं सशक्त प्रतिनिधित्व के लिए प्रत्येक पात्र शिक्षक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। संस्कृत साहित्य परिषद के अध्यक्ष बाबू प्रसाद शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज लोकतांत्रिक मूल्यों का संवाहक और जागरूक प्रहरी है। बैठक को समाजसेवी दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू जी, प्रधानाध्यापक डॉ. ललितेश्वर प्रसाद, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव विनोद प्रभाकर, गणेश कपूर, नीरज कुमार चौधरी, अमरजीत ठाकुर, घनश्याम कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार सहनी सहित अन्य शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने भी संबोधित किया। बैठक के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षक मतदाता सूची के व्यापक अद्यतन अभियान को सफल बनाने तथा पात्र शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने का सामूहिक संकल्प लिया।

रिपोर्टर राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.