आर. बी. कॉलेज में विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर - रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में को विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के संरक्षण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष उदय शंकर विद्यार्थी ने योगाभ्यास कराते हुए उपस्थित लोगों को प्राणायाम,सूर्य नमस्कार,सुखासन,शवासन,हास्यासन,वज्रासन सहित दर्जनों प्रकार के योग से अवगत कराया। इस कार्यक्रम से उपस्थित योग प्रेमियों को जीवन में योग के महत्व का सकारात्मक ज्ञान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अपूर्व सारस्वत,डॉ.सोहित राम,डॉ.अनूप कुमार,डॉ.एस.एम. रहमानी,डॉ.धीरज कुमार आदि उपस्थित थे। शिक्ष केतर कर्मचारी श्रीमती कामिनी सिन्हा,सपना कुमारी,मलय कुमार,प्रभात रंजन,कश्यप,अमरनाथ शर्मा, रवीन्द्र कुमार,अरुण कुमार,मुकेश कुमार आदि तथा स्वयं सेवक शबनम प्रिया,निशा कुमारी,प्रणय आशीष,प्रगति,खुशबू कुमारी, नेहा कुमार मौजूद थे 

रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.