दलसिंहसराय पुलिस ने फरार आरोपी मो. कलाम उर्फ मुन्ना को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर - दलसिंहसराय पुलिस ने एक फरार आरोपी को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. कलाम उर्फ मुन्ना है। यह मामला 6 फरवरी 2026 का है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर मारपीट,दंगा करने और जान से मारने की कोशिश जैसे कई गंभीर आरोप हैं। वह लंबे समय से पुलिस से छिपकर भाग रहा था। थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि पुलिस को गुप्त खबर मिली थी कि आरोपी इलाके में ही छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और छापा मारकर उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने कहा, "अपराध करके कोई भी कानून से बच नहीं सकता। दलसिंहसराय पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार काम कर रही है।" फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.