दो कारों की बीच आमने-सामने टक्कर,दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं।
समस्तीपुर :- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भूतेश्वर चौक सिंघिया घाट के नजदीक 25 जून गुरुवार की सुबह दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस सड़क दुर्घटना में दोनों कार में सवार लोग बाल-बाल सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और एक-दूसरे को ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।
रिपोर्टर - राजेश कुमार
No Previous Comments found.