उजियारपुर सीएचसी में आरएडी का औचक निरीक्षण: इमरजेंसी-NCD क्लीनिक की तारीफ, लापरवाही पर मैनेजर समेत कई का वेतन रोका

समस्तीपुर - उजियारपुर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने आज  रीजनल एडिशनल डायरेक्टर दरभंगा प्रमंडल डॉ. आर.के. सिंह, आर एम एंड एम ई मो खतीबुर रहमान,बड़ा बाबू,आर एडी कार्यालय दरंभगा उदय श्री वास्तव उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद अंसारी की मौजूदगी में उन्होंने सीएचसी के सभी विभागों का गहन निरीक्षण किया।

क्या मिला बेहतर: 
डॉ. आर के सिंह ने इमरजेंसी सेवा और एनसीडी क्लीनिक की व्यवस्थाओं को बेहतरीन पाया। मरीजों के इलाज और रिकॉर्ड मेंटेनेंस को देखकर उन्होंने कर्मियों की सराहना की।

कहां मिली लापरवाही:
पानी की किल्लत अस्पताल में मरीजों के लिए पीने के पानी की भारी समस्या देख आर एडी भड़क गए, लेबर रूम: रिकॉर्ड मेंटेनेंस बेहद खराब मिला,दवा काउंटर: ईडी एल के अनुसार जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं थीं, जांच कक्ष: कई मशीनें बंद या खराब पड़ी थीं।

मौके पर एक्शन: 
बुनियादी सुविधाओं में इतनी बड़ी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डॉ. आर के सिंह ने हेल्थ मैनेजर समेत कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कुछ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया।

सख्त निर्देश: 
निरीक्षण के अंत में आरएडी ने प्रभारी डॉ. इरशाद अंसारी को हिदायत दी कि 24 घंटे के भीतर पानी-बिजली, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और जांच मशीनों को दुरुस्त कर सौंपें।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.