पांच अभियुक्तों के घर डुगडुगी बजाकर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया, थानाध्यक्ष ने दी कुर्की की चेतावनी

समस्तीपुर - विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 60/26  धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तहार तामिला की कार्रवाई की गई। अभियुक्त हरिओम कुमार,शिवम कुमार, हिमांशु कुमार, प्रियांशु कुमार एवं नीतीश कुमार सभी ग्राम कालीस्थान मरवा के निवासी हैं। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अभियुक्तों को निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण का निर्देश दिया गया है। अनुपालन नहीं करने पर नियमानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

रिपोर्टर - प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.