उजियारपुर में 18 साल के लड़के की पेड़ से लटकी मिली लाश

समस्तीपुर - उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखूआ पतैली पंचायत के वार्ड10 में अहले सुबह सनसनी फैल गई। गांव के 18 वर्षीय जगदीश चौरसिया का शव खेत के पास एक पेड़ के ऊंचाई पर गमछे से झूलता मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने हल्ला किया। खबर पाकर उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार टीम के साथ पहुंचे। FSL ने मौके से सबूत इकट्ठा किए। लाश को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव वालों का कहना है कि युवक नशा करता था।  

रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.