टॉपर बच्चों को शिक्षा धाम इंस्टीट्यूट नरहन ने दिया दस हजार का ट्रॉफी, चेक और साइकिल
समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड के क्षेत्र के नरहन स्थित शिक्षा धाम संस्थान के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह में 10वीं बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की सफल सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, साथ ही बोर्ड परीक्षा में टॉपर वेरिफिकेशन में शामिल रूपम कुमारी 478/500 जिनका पूरे बिहार में 13वीं और जिला में 8वीं रैंक और नीतीश कुमार 477/500 जिनका पूरे बिहार में 14वीं और जिला में 9वीं स्थान प्राप्त किया था।दोनों बच्चों को संस्था के द्वारा मेडल, ट्रॉफी, पेन, साइकिल और टेब के लिए 10000 का चेक प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन गुलशन कुमार और पांडव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बताते चलें कि इस मौके पर मुख्य अतिथि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में चयनित राजस्व अधिकारी के रूप में सचिन कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ कोचिंग संस्थान का त्रैमासिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, इस सम्मान समारोह में संस्था के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही पत्रकार, अभिभावक, शिक्षक सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर शिक्षक शोभाकांत राय, घनश्याम राय, अंकित कुमार,कुंदन, राकेश, कमलेश राय के साथ जिला परिषद जितेंद्र राम, मुकेश पूर्वे, राम शकल राय, अरुण राय, संतोष राय, छात्र नेता केशव झा, विवेक कुमार के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शिक्षा धाम के डायरेक्टर नीतीश कुमार ने कहा है आगे भी इसी तरीके से बच्चों के प्रोत्साहन और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और विभूतिपुर का कोई बच्चा आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसे निशुल्क शिक्षा देने का काम करेंगे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार
No Previous Comments found.