हसनपुर प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
समस्तीपुर : हसनपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन कर्मियों तथा ग्रामीणों को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने विभिन्न आपदाओं में जीवन रक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दिया। टीम ने पानी मे डूबने, आग लगने तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं में लोगों की जान बचाने के व्यावहारिक तरीके प्रदर्शित किए। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने से पूर्व दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार, जैसे रक्तस्राव रोकने के उपायों का भी विस्तार से बताया गया।शिविर
में यह भी बताया गया कि आपदा के समय घरेलू संसाधनों का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। खाली बोतलों, बांस और रस्सियों की मदद से अस्थायी स्ट्रेचर या लाइफ जैकेट बनाने की तकनीक सिखाई गई। इसके अलावा भूकंप और आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें विषय पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, SI अरविंद कुमार सिंह, सुमन कुमार, प्रदीप कुमार, राजकरण कुमार, तैरक मास्टर ट्रेनर दिनेश पासवान, आपदा मित्र मनोज कुमार पासवान बिभूतिपुर सहित कई पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह
No Previous Comments found.