शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर जलकर राख।
समस्तीपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8 माधोपुर गांव में सोमवार 6 जुलाई सुबह के करीब 3 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आसपास के फूस के घरों में आग फैल गई। इस अग्निकांड में पांच परिवारों के फूस के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। पीड़ितों में राम पुकार महतो,बैजनाथ महतो, शिवनाथ कुमार, तुलसी कुमार तथा राजीव महतो शामिल हैं। बताया जाता है कि आग की चपेट में आने से घरों में रखा खाने का अनाज, कपड़े, चौकी, कोच सहित घरेलू उपयोग की लगभग सभी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से उचित मुआवजा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि इसकी सुचना अग्निशमन टीम एवं 112 पुलिस टीम को दी गई । लेकिन बहुत विलंब से पहुंची। तब तक सब समान जलकर राख हो गई थी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं अग्निक मुकेश कुमार ने बताया कि विलंब से जानकारी ही मिली। जब जानकारी मिली तुरंत पहुंचे।
रिपोर्टर - राजेश कुमार
No Previous Comments found.