उजियारपुर CHC में आशा घर' का शुभारंभ स्वास्थ्य प्रबंधक की नई पहल, आशा कर्मियों को मिली बड़ी राहत
समस्तीपुर : समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उजियारपुर में वर्षों से उपेक्षित आशा कार्यकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक की पहल पर 'आशा घर' की शुरुआत की गई है।
अब प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के साथ आने वाली आशा कर्मियों को रात में रुकने के लिए 4 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि आने वाले समय में इस आशा घर में अन्य आवश्यक सुविधाएं भी चरणबद्ध तरीके से जोड़ी जाएंगी।
इस मानवीय और सराहनीय पहल से आशा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। आशा कर्मियों ने स्वास्थ्य प्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस व्यवस्था को लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत बताया।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.