नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला किसानों के सशक्तिकरण हेतु

समस्तीपुर : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा विशेष कार्यक्रम कल्याणपुर एफपीओ, लदौरा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के विशेष संदर्भ में महिला किसानों के जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन “कृषि में महिलाएं: ज्ञान, नवाचार एवं सामूहिक प्रयास के माध्यम से सशक्तिकरण” विषय पर केन्द्रित था। कार्यक्रम में महिला किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला नेतृत्व वाले कृषि उद्यमों के सफल मॉडल एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों की जानकारी साझा की गई। कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला किसानों एवं महिला समूहों के प्रयासों को भी सराहा गया। इस अवसर पर जलवायु अनुकूल एवं सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण विकास में महिला किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला किसानों को ज्ञान, तकनीक, नवाचार, उद्यमिता तथा टिकाऊ कृषि के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक संस्थाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड महिला किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से समावेशी और सतत ग्रामीण विकास को निरंतर बढ़ावा दे रहा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के वैज्ञानिक नीलम कुमारी ने किसानों को अन्य तकनीकों से अवगत करायी। कार्यक्रम में यूको बैंक के प्रबंधक, एफपीओ के पदाधिकारियों, महिला किसानों, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों तथा अन्य हितधारकों ने भाग लिया।
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.