पीसी हाईस्कूल पटसा में रामकिशोर राय की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा के प्रति समर्पण को किया गया याद

समस्तीपुर : आधुनिकतम शिक्षा को  जन जन तक सुलभ कराने में श्रद्धेय रामकिशोर राय का योगदान  आनेवाली पीढी को समाज सेवा हेतु सदा प्रेरित करता रहेगा।" यह उद्गार बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पीसी हाईस्कूल पटसा के संस्थापक स्मृतिशेष रामकिशोर राय की मूर्ति अनावरण सह श्रद्धांजलि समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। बतौर विशिष्ट अतिथि अपने उद्बोधन में  स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने कहा कि रामकिशोर राय के द्वारा शिक्षा के प्रचार प्रसार में  समर्पित होकर कार्य करने को समाज याद रखेगा। स्वागत भाषण करते हुए पीसी हाईस्कूल पटसा  के निदेशक अमितकिशोर राय ने संस्थापक स्मृतिशेष रामकिशोर राय के सपनों को साकार करने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय की छात्राओं पूजा,अंशु,साक्षी,श्रेया,आभार आदि ने मधुर स्वर में स्वागतगान प्रस्तुत कर समां बांधा। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय  तथा मंच संचालन आचार्य विजयव्रत कंठ ने किया। समारोह को प्राचार्य संजीत कुमार सिंह,उपनिदेशक दयाशंकर साह, डाॅ उमेश झा,विदुर झा,रामनरेश सिंह, अवकाशप्राप्त इंस्पेक्टर कृष्णमोहन मिश्र ,प्रयागचंद मुखिया,सुरेंद्र कुमार सिंह  मुन्ना ने भी 
संबोधित किया। अतिथियों को  मिथिला की परंपरानुसार पाग,अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीपीएसी द्वारा एसडीएम के लिए चयनित विद्यालय के पूर्वछात्र पिंकेश  कुमार सिंह और नीट क्वालीफाई  करनेवाले पूर्वछात्र अंकित कुमार सिंह  को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी  ने सम्मानित किया। निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आनेवाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। मौके पर जगन्नाथ झा, भारती किशोर राय, होलीमिशन समस्तीपुर निदेशक धर्मांश रंजन, समाजसेवी जितेंद्र सिंह विमल, रामनारायण मंडल,पीसी सकरपुरा संजय मिश्र, प्रोग्रेसिव मिशन देवधा निदेशक राजेश कुमार राय,राजकुमार झा,गौतम राय, कुंज बिहारी चौधरी,चंदन कुमार राय,पप्पू कुमार राय आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.