अंगार घाट में 63 लीटर शराब जब्त, 2 गिरफतार

समस्तीपुर - अंगार घाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर देसी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 2 कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि अंगार घाट क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब  जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.