जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण

समस्तीपुर :  उजियारपुर प्रखंड के महिसारी महावीर चौक होकर गुजरने वाली समस्तीपुर-विशनपुर-दलसिंहसराय मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। लगातार जलजमाव के कारण सड़क कई जगह से टूट चुकी है और एक फुट से लेकर ढाई फुट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन बाइक और साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियां बनी हुई हैं, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है। लगातार जलजमाव के कारण सड़क की परत उखड़ गई है और कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आवागमन भी होता है, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा

रिपोर्टर : डाॅ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.