NEET आर्य का शानदार प्रदर्शन, 566 अंक के साथ 25,936वीं रैंक हासिल
समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मालती के वार्ड संख्या-06 निवासी वेद प्रकाश आर्य के पुत्र सत्य प्रकाश आर्य ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 566 अंक प्राप्त कर 25,936वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे पंचायत एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए सत्य प्रकाश को बधाई दी है।
सत्य प्रकाश की सफलता पर भाकपा-माले पंचायत सचिव विजय कुमार राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुंचा और उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में पैक्स अध्यक्ष मो. सलीम, उप-सरपंच सुधांशु प्रियदर्शी तथा सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह शामिल थे। सभी ने सत्य प्रकाश को पुष्पगुच्छ के बजाय भारतीय संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक भारत का संविधान, पाग, चादर एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विजय कुमार राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सत्य प्रकाश की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनके माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार का त्याग और सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सत्य प्रकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे एक कुशल, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित डॉक्टर बनकर समाज, क्षेत्र और देश
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.