दलसिंहसराय में शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को डायल-112 की गश्ती टीम ने चकलोकमान गांव के पास शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई निर्मला देवी के नेतृत्व में 112 की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी क्रम में चकलोकमान के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस को देखकर उसके हाव-भाव बदल गए। संदेह के आधार पर पुलिस उसे थाने ले आई।
थाने में पूछताछ और मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। पहचान पूछने पर उसने अपना नाम संजय कुमार साह, पिता स्व. रामचंद्र साह, निवासी चकलोकमान बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन को लेकर लगातार छापेमारी और गश्त की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन न करें। अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.