पुराने मामले में कुर्की वारंट पर महिला गिरफ्तार

समस्तीपुर :  उजियारपुर थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक पुराने मामले में न्यायालय से जारी कुर्की वारंट का निष्पादन करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला को सोमवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामचंद्र पुर अंधौल निवासी राम गयान दास की पत्नी के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था। इसी वारंट के अनुपालन में रविवार देर रात एसआई राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय से निर्गत लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.