उजियारपुर पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर भेज न्यायिक हिरासत में
समस्तीपुर - उजियारपुर थाना पुलिस ने लंबित न्यायालयीय वारंट के निष्पादन के तहत एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना में पदस्थापित एसआई पुष्पा कुमारी ने बताया कि एक पुराने मामले में माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैदपुर जाहिद गांव निवासी रामचन्द्र सहनी के पुत्र विजय सहनी के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विजय सहनी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी है तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.