जदयू जिला सचिव डॉ. मुकेश कुमार राय की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों में समन्वय पर जोर
समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड प्रमुख कार्यालय में अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद, प्रखंड प्रमुख श्रीमती रंजू कुमारी एवं निकसपुर पंचायत समिति सदस्य श्रीमती बीना देवी से जदयू के जिला सचिव डॉ. मुकेश कुमार राय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने, आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। डॉ. मुकेश कुमार राय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनता का विश्वास और मजबूत होगा।
अंचलाधिकारी
अभिषेक आनंद एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती रंजू कुमारी ने भी जनहित के कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। चर्चा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.