भाजपा नेता स्वर्गीय रामबाबू राय के निधन पर उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा
उजियारपुर - प्रखंड के बिरनामा पंचायत निवासी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा नेता स्वर्गीय रामबाबू राय के निधन पर उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के सामाजिक,राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। अंतिम संस्कार में भाजपा नेता कमलकांत राय, पूर्व विधायक शील कुमार राय, भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, चंदन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रामबाबू राय के निधन को समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि रामबाबू राय ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे सरल, मिलनसार एवं समाजहित के कार्यों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.