उच्च माध्यमिक विद्यालय चैता दक्षिणी में बाढ़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय, चैता दक्षिणी में बाढ़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका श्रीमती उर्मिला कुमारी ने की। फोकल शिक्षिका श्रीमती नीतू कुमारी एवं संयोजक श्रीमती रूपाली ने विद्यार्थियों को बताया कि बाढ़ के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा अफवाहों पर विश्वास न करें।
जागरूकता अभियान को रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों ने मॉकड्रिल, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बाढ़ से बचाव का संदेश दिया। छात्रा नंदिनी कुमारी एवं रूपम कुमारी ने लोकगीत प्रस्तुत कर बाढ़ की त्रासदी का सजीव चित्रण किया, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संकट के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। अंत में सभी से बाढ़ के मौसम में सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
यह कार्यक्रम विद्यालय आपदा प्रबंधन विभाग एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.