ऑटो चालक मुरारी याजी के पुत्र मुकुंद मुरारी ने NEET परीक्षा किया उत्तीर्ण
समस्तीपुर : जिला अंतर्गत उजियारपुर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव निवासी ऑटो चालक मुरारी याजी के पुत्र मुकुंद मुरारी ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा के जिला एवं स्थानीय नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा, पूर्व विधायक शील कुमार राय, उजियारपुर मध्य मंडल प्रभारी चंदन कुमार मिश्रा, जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील चौधरी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों ने मुकुंद मुरारी को पाग, चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुकुंद मुरारी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उजियारपुर मध्य मंडल प्रभारी चंदन कुमार मिश्रा ने कहा कि मुकुंद मुरारी ने अपनी प्रतिभा और काबिलियत के बल पर यह सिद्ध किया है कि संसाधनों की कमी केवल बहाना है। मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र सीमित सुविधाओं में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
कार्यक्रम में उजियारपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अविनाश झा, मुरारी चौधरी, दशरथ याजी, प्रमोद याजी, विकास याजी, विकास कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.