उजियारपुर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
समस्तीपुर - उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उपवन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम से पूर्व विधिवत रूप से सर्वप्रथम मोहन दास करम चन्द्र गांधी (बापू) की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मैथिल कवि कोकिल महाकवि विद्यापति तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित की गई।
इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे एवं विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया। समारोह में मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
वहीं पंचायत समिति भवन परिसर में प्रखंड प्रमुख रंजू कुमारी,बीपी आर ओ रंजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद ने ध्वजारोहण किया। जी. राम जी कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार ने तिरंगा फहराया। बाल विकास परियोजना कार्यालय में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी कुमारी ने झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद ने ध्वजारोहण किया। वहीं अंगारघाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने तिरंगा फहराया। सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा। इस दौरान पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं रिपोर्टर डॉ
रिपोर्प्रटर - वीण प्रकाश
No Previous Comments found.