प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल, सकरपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
सकरपुरा : प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल, सकरपुरा में भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 138वीं जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार एवं व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रेम शंकर दुबे ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री दिनेश चंद्र पांडे, श्री सुशील सिंह, श्री अजीत कुंवर, श्री अविनाश कुमार सन्नी, श्री सचिन जी, श्री प्रवीण जी, श्री राजीव झा, श्री अशोक सिंह सहित श्रीमती रानी कुमारी, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती मंजू जी, श्रीमती सविता जी, श्रीमती दीक्षा जी, श्रीमती प्राची जी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और आपसी सम्मान की भावना को और सुदृढ़ किया।
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह
No Previous Comments found.