पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप की बरामद
समस्तीपुर : विद्यापतिनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब से लदी एक कार जब्त की है। कार से कुल 321 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर की रात गश्ती के दौरान शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन कार गड्ढे में फंस गई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने कार से मैजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की शराब बरामद की है। वाहन और मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है।फिलहाल पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.