पटसा गांव से 101 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर प्रखंड के पटसा गांव से लगभग 101 श्रद्धालुओं का कांवरिया जत्था राम नाम का जाप करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ।
भक्तिमय वातावरण, राम नाम के जयघोष और महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ निकले इस जत्थे ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। गांव के लोगों ने फूल-माला और जयकारों के साथ जत्थे को विदाई दी।
इस जत्थे में अविनाश कुमार सन्नी, विजय कुमार मिश्रा, कालीकांत मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, अवनीश कुमार मिश्रा, मुरारी कुमार मिश्रा, धीरज कुमार राय, प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिन कुमार झा, दिलीप कुमार झा, राम राघव झा, रजत कुमार सुमन, सुमन चंद्रा सहित अनेक श्रद्धालु कांवरिया शामिल हैं।
सभी श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ से सुख, शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की मंगलकामना लेकर देवघर के लिए प्रस्थान किए।बाबा भोलेनाथ सभी कांवरियों की यात्रा मंगलमय करें और सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करें!
रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

No Previous Comments found.