सिंघियाघाट-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर पिकअप चालक सह मालिक की गोली मारकर निर्मम हत्या।

 समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर सलखन्नी चौक बांध के नजदीक 16 अक्टूबर शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने पिकअप चालक सह मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के खगवल गांव निवासी गोरखनाथ मौर्य के करीब 25 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार मौर्य उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सोनभद्र से हरी मिर्च लेकर बिहार के सहरसा जा रहा था। यह घटना सुबह के करीब 3:30 बजे की है। इस घटना के बाद बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास पिकअप तिरछा खड़ा होने से सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो चालक की सीट पर मृतक अवनीश का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके कमर से ऊपर बाएं सीने के नज़दीक गोली लगी हुई थी। इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीण लोगों ने विभूतिपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि अपराधियों ने पीछा कर पिकअप को घेरने के बाद गोली मारी। हालांकि, हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर ।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.