अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर किया लाखों के चोरी,थाना को दिया आवेदन

समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी संजय कुमार की पत्नी रेणु देवी ने अपने घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने को लेकर एक लिखित आवेदन थाना को दिया है। दिए गए आवेदन उन्होंने बताया है कि मैं इस समय सपरिवार उत्तर प्रदेश के नोएडा में रह रही हूँ। मेरे पति यही पर सरकारी नोकरी करते है। मेरे पैतृक घर भुसवर में  24 अक्टूबर शनिवार की रात्रि के करीब 2:45 के आसपास चोरी की घटना घटित हुई है। जिसकी जानकारी हमें 25 अक्टूबर की दोपहर में घर की देखभाल करने वाली महिला विनिता देती पति टुनटुन राय के द्वारा सुबह 6:30 बजे में दूरभाष से दी गई। सुबह में ग्रामीणों के जुटने के बाद पता चला कि खिड़की का ग्रिल सहित मेन गेट व सभी रूम का ताला कटा हुआ पाया गया। साथ ही मकान के अन्दर स्थित पेटी, गोदरेज इत्यादि का भी ताला टूटा हुआ पाया गया। चोरों के द्वारा घर से सोने का चेन, अंगूठी, झुमका, नाथ, टीका सहित अन्य जेवरात व कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख पचास हजार रुपए है। चोरों के द्वारा घटना की पुनरावर्ती अगले दिन 25 अक्टूबर रविवार को भी इसी घर में की गई।  इस घटना के बाद गृह स्वामी महिला ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई कर अपने कीमती सामान की बरामदगी  की मांग की है।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.