हसनपुर में OBC समाज की हुई बैठक
समस्तीपुर : हसनपुर में OBC समाज की हुई बैठक! जिसमें समाज की एकता, अखंडता और संवैधानिक अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
एकता हमारी ताकत है, संविधान हमारा अधिकार है और सामाजिक न्याय हमारा संकल्प है।
आइए, हम सभी मिलकर शिक्षा, सम्मान, समानता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करें तथा एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करें। मंच पर एकता का परिचय राहुल कुमार , बुल्लु दास, अनिल दास, पिंटू परदेशी, परशुराम कुमार , अनिल दास, चिंटू जी , रूपेश, राधा नंदन, दीनबंधु , सोनू , प्रिय रंजन सहित अन्य युवा मौजूद थे!
रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

No Previous Comments found.