हसनपुर प्रखण्ड के डुमरा ग्राम में परंपरागत कृषि विकास योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समस्तीपुर :  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्रामपंचायत राज देवड़ा  के ग्राम डुमरा में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत एक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी हसनपुर सन्नी कुमार ने किया। इस दौरान  किसानों को संपूर्ण जैविक खेती के बारे में कृषि  विशेषज्ञों के द्वारा  विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उनके घर पर ही जैविक खाद,जैविक कीटनाशक,जैविक फफूंदनाशक घरेलू तरीके से  तैयार कर अपने खेतों में डालने एवं फसलों पर छिड़काव किए जाने की विधि के बारे में बारीकी से  बताया गया। साथ ही किसानों को जैविक विधि से खेती करने में खेतों को बिना कोई   नुकसान हुए  कम लागत में अधिक से अधिक मुनाफा होने की भी बात बताई गई एवं इस विधि से खेती करने पर बिहार सरकार के कृषि विभाग के द्वारा 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि   डीबीटी के माध्यम से दिए जाने की भी  जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी (जैविक) मनीष कुमार को मिथिला परंपरा के अनुसार  पाग चादर के साथ सम्मानित किया गया।मौके पर कृषि विभाग के कर्मी  मणिकांत चौधरी, विजयशंकर,मुकेश कुमार,अवधशरण यादव, सुभाषचंद्र उर्फ विदुर जी झा, संजीत कुमार, डॉ राजेश रंजन,राजीव रंजन,सहित किसानों में संतोष यादव,अरुण कुमार,लक्ष्मीनारायण यादव,मुकेश यादव,चन्द्रदेव यादव,मक्केश्वर यादव,रंजू देवी,सीता देवी अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.