पी. सी. हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव का भव्य आगाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन!
समस्तीपुर : पी. सी. हाई स्कूल, पटसा में आज बाल उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक अमित किशोर राय एवं प्राचार्य संजीत कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्ले वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दीपावली थीम पर सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। बच्चों की मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इसके बाद छात्राओं ने प्रसिद्ध भक्ति गीत "राम आएंगे, राम आएंगे" पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस प्रस्तुति में असमी प्रिया, इशिका राज एवं समीक्षा ने अपनी शानदार नृत्य कला से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
वहीं, कक्षा नवमी एवं दशमी की छात्राओं ने छठ पूजा की थीम पर आकर्षक झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। इस प्रस्तुति में पूजा, जायसी, साक्षी, सुहाना, अंशु एवं चंदा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छठ महापर्व की परंपरा, आस्था एवं लोकसंस्कृति को दर्शाती इस प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्ले वर्ग से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में तथा कक्षा तृतीय से दशमी तक के छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में प्रत्येक वर्ग से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अमित किशोर राय ने विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका को उपहार प्रदान कर उनके समर्पण, मेहनत एवं महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाल उत्सव का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना।
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक, सामाजिक एवं नैतिक विकास के लिए भी बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए।
बाल उत्सव के इस शानदार आगाज से पूरा विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर हो उठा।
विद्यालय का संदेश
हर बच्चे में छिपी है एक विशेष प्रतिभा, जरूरत है उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच प्रदान करने की।
रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

No Previous Comments found.