श्री. वासुपुज्य भगवान जन्मकल्याणक महोत्सव एवं वार्षिक यात्रा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन

संभाजीनगर  :  छत्रपति संभाजीनगर प्रतिनिधि - श्री.१००८ वासुपुज्य दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बाभुळगांव में 16 फरवरी को सालभर की परंपरा के अनुसार श्री. वासुपुज्य भगवान जन्मकल्याणक महोत्सव और वार्षिक यात्रा महोत्सव का आयोजन सिद्धांत चक्रवर्ति आचार्य हेमसागरजी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न होगा तथा इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी वाली पंचरंगी पत्रिका का विमोचन भरत अजमेरा (न्यायडोगंरी वाले), जितेंद्र अजमेरा, पारस झांजरी, दिलीप अजमेरा, शातीलाल झाझरी, दीपचंद अजमेरा, भरत अजमेरा, पवन इंजरी, सुनील झाझरी, सतीश अजमेरा, रतिक अजमेरा आदि की उपस्थिति में किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित भाविकों को छत्रपति संभाजीनगर की नगीनाबाई बबनलाल अजमेरा, रीना नितीन अजमेरा, रुचिका निलेश अजमेरा, मिताली ईशान नियती अजमेरा, नीता मनोज, तेजल, रोनक कासलीवाल परिवार की ओर से महाप्रसाद दिया जाएगा। साथ ही पंचरंगी पत्रिका के लिए पुष्पलता धंन्नालाल अजमेरा, प्रीती भरत, सोनल, शितल, सोहम, ओम, विमा, परम अजमेरा परिवार (न्यायडोगंरी वाले) का सहयोग प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त इंद्र इंद्राणी के लिए कीर्ति वर्धमान पाटणी लोणी वाले का सहयोग मिला है। 

कार्यक्रम का ध्वजारोहण श्रीमती शकुंतला शांतीलालजी पाटणी, अनिता, सुशील, कविता, मनोज, शुभम, हितेश, उत्कर्ष, सी ए आदर्श, प्रतीक्षा पाटणी परिवार की ओर से धर्म ध्वजारोहण के रूप में किया जाएगा। 

श्री.१००८ वासुपुज्य दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बाभुळगांव बु. यह औरंगाबाद–नाशिक हाइवे पर गेराज से ३ कि.मी. दूरी पर स्थित है। यहाँ हर मंगलवार सैकड़ों भाविक दर्शन के लिए आते हैं। इस जानकारी का प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा व पियुष कासलीवाल द्वारा पत्रक के माध्यम से किया गया है।

रिपोर्टर : उमेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.