मतभेद हुए खत्म, अब एकजुट होकर करेंगे राजनीति; अब्दुल सत्तार

छत्रपति संभाजीनगर : शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया है कि उनके बीच के सभी मतभेद अब समाप्त हो चुके हैं और आगे वे पूरी एकजुटता के साथ राजनीतिक कार्य करेंगे। एक ही वाहन में साथ यात्रा करने के बाद नेताओं ने संगठन में एकता और समन्वय का संदेश दिया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित सर्वोपरि हैं। व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर अब सभी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक ही गाड़ी में साथ सफर कर रहे पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार और सामाजिक न्याय मंत्री संजय सिरसाट,में बिते अनेक वर्ष से अनबन थी लेकिन शुक्रवार को जिला सेंट्रल बैक के चुनाव के चलते पिछले सभी मतभेद भुलाकार सत्तार ने कहा कि उनके बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। दोनों नेताओं ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशों का पालन करना है और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। नेताओं ने कहा, "हमारा लक्ष्य केवल संगठन को मजबूत करना और पार्टी को आगे बढ़ाना है। हम सभी एकजुट होकर काम करेंगे और शिवसेना को और अधिक सशक्त बनाएंगे।" इस घटनाक्रम को राजनीतिक गलियारों में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे शिवसेना में एकता और समन्वय को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैंi 

रिपोर्टर : फिरोज खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.