वडोद बाजार पुलिस की कार्रवाई; दो पर अपराध दर्ज
छत्रपती संभाजीनगर - जिले के वडोद बाजार पुलिस ने रात 11 बजे खामगांव फाटा इलाके में छापेमारी कर 5 लाख 59 हजार रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया हैं। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ वडोद बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वडोद बाजार पुलिस थाना के निकटही जलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर खामगांव मोड पर एक टोयोटा एटिओस (नंबर MH 48 A 9211) कार की पुलिस द्वारा जांच कि गई । तब कार में बिक्री के लिए ले जा रहे गुटखा, सुगंधित सुपारी,तंबाकू का भारी भंडार बरामद किया गया। प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में मिराज तंबाकू के 126 पैकेट (25,200 रुपये), राजनीवास परफ्यूम पान मसाला और KN-01 तंबाकू के 669 पैकेट (1,33,800 रुपये), विमल पान मसाला और V-01 तंबाकू के 200 पैकेट (1,00,000 रुपये) और 3 लाख रुपये की एक कार, कुल मिलाकर 5 लाख 59रुपये का सामान जब्त किया गया.इस मामले में जमादार सचिन बिडकर की शिकायत पर अकरम बागवान (निवासी मालखेड़ा,भोकरदन,जिला जालना) और गौरव प्रकाशचंद ओस्तवाल (निवासी अयोध्या नगर, संभाजीनगर) के खिलाफ 29 जून की रात 1 बजे वडोद बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. उक्त कारवाई पूलीस अधीक्षक प्रकाश जाधव,अतिरिक्त पुलीस अधीक्षक स्वामी, उपविभागीय पुलीस अधिकारी पूजा नांगरे,के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजयसिंग जोनवाल पुलिस उपनिरीक्षक सचिन शिरसागर, पुलिस अंमलदार सचिन बिडकर,राजू तेलगोटे,मनोहर सपकाळ,खाकरे,वाघ आदीने की हैं.
रिपोर्टर : फिरोजखान
No Previous Comments found.