फूलंब्री-पाचोरा राजमार्ग के चौड़ीकरण में किसानों को भारी नुकसान
छत्रपती संभाजीनगर - जिले अंतर्गत हो रही सडक निर्माण फुलंब्री-पाचोरा (राष्ट्रीय राजमार्ग-148) के चौड़ीकरण कार्य के कारण चिंचोली नकीब क्षेत्र के किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान होने का आरोप क्षेत्र के किसानों ने लगाया गया है। किसान रावसाहेब प्रभात जंगले ने चेतावनी दी है कि, क्षतिग्रस्त फसलों, बागों, सागवान के पेड़ों और पाइपलाइनों का सर्वेक्षण किया जाए और तत्काल मुआवजा दिया जाए, अन्यथा वे तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। रावसाहेब जंगले के अनुसार, बाबरा के गुट नंबर 49 में स्थित उनके खेत से होकर राजमार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस काम के दौरान फसल, पशुशालाएं, 12 सागवान के पेड़, 2 इमली के पेड़, 8 आम के पेड़ और 2 मौसंबी के पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खेत में बिछी लगभग 150 से 200 फिट लंबी पाइपलाइन जेसीबी के काम के कारण पूरी तरह से टूटकर चपटी हो गई है और गुट नंबर 1 से 23 तक बिछाई गई पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पंचनामा और मुआवज़े के बिना काम जारी रहने से किसानों में भारी असंतोष है। इस संबंध में तहसीलदार, तालुका मजिस्ट्रेट, जिला कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें मांग की गई है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जाए, पंचनामा कराया जाए और मुआवज़ा मिलने तक काम रोक दिया जाए। इस बीच,विधायक अनुराधा चव्हाण से भी इस संबंध में संपर्क किया गया; हालांकि, किसानों का आरोप है कि अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, रावसाहेब जंगले ने बताया कि सांसद कल्याण काले ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें मुआवजे के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि मुआवजे का मुद्दा तुरंत हल नहीं हुआ तो वे तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करेंगे! फिलहाल क्षेत्र के किसान इस मामले में प्रशासन की भूमिका पर नजर रखे हुए हैं।
रिपोर्टर : फिरोजखान
No Previous Comments found.