महिला की साड़ी खींचकर निर्वस्त्र करने का आरोप; 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छत्रपती संभाजीनगर : हनुमंतगांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और साड़ी खींचकर निर्वस्त्र करने का आरोप सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर विरगांव पुलिस थाने में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

FIR के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7 बजे शिकायतकर्ता महिला महादेव मंदिर में पूजा करने गई थीं। इसी दौरान पुराने विवाद और पूर्व में पुलिस में दी गई शिकायत को लेकर उनके साथ विवाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और साड़ी खींचकर उन्हें निर्वस्त्र करने का प्रयास किया।

शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में विरगांव पुलिस थाने में FIR क्रमांक 0321/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 115(2), 351(2), 351(3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल रमेश रासाहेब जाधव कर रहे हैं।

हालांकि, FIR में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

रिपोर्टर : शिवाजी तांबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.