मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस पर महायुति के ‘घोषित’ कामों को गाजर की माला!

छत्रपति संभाजीनगर : महायुति सरकार की ओर से सिर्फ परियोजनाओं की घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम को गति नहीं मिल रही है—यह आरोप लगाते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ओर से अनोखा आंदोलन किया गया। कैम्ब्रिज चौक से नगर नाका फ्लाईओवर का 25 दिसंबर 2015 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भूमिपूजन किया गया था। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर निधि की घोषणाएं भी की गई थीं। हालांकि,कई साल बीत जाने के बावजूद फ्लाईओवर के काम को अपेक्षित गति नहीं मिलने का आरोप ठाकरे गुट ने लगाया। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुरानी अनावरण पट्टिका पर गाजरों की माला पहनाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ‘घोषणाओं का पहाड़ और काम का भोपला’ कहते हुए ठाकरे गुट ने महायुति सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा।

रिपोर्टर - शिवाजी तांबे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.