पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई

संभल : निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के निवास/ कैंप कार्यालय मोहम्मदपुर टांडा पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि भारत के रेल मंत्री रहे।
कमलापति त्रिपाठी का जन्म 3 सितम्बर, 1905 को हुआ थ। उनके पिता का नाम नारायणपति त्रिपाठी था। मूल रूप से वह देवरिया जिले में पिंडी के त्रिपाठी परिवार से थे, जिन्हें लोकप्रिय रूप से पिंडी तिवारी कहा जाता था। औरंगजेब के समय के दौरान उनके पूर्वज वाराणसी में बस गए थे। उन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि एवं डी. लिट. किया था।
उन्होंने दैनिक हिंदी अखबार 'आज' और बाद में 'संसार' के लिए काम कर रहे एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। 19 वर्ष की आयु में विवाह हो गया था। उनके 5 बच्चे थे, जिनमें उनके तीन बेटे और दो बेटियां थीं। उनके सबसे बड़े पुत्र लोकपति त्रिपाठी थे, जो उत्तर प्रदेश में मंत्री थे तथा उनके दूसरे बेटे मायापाति त्रिपाठी हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय किसान मजदूर वाहिनी के नाम से सामाजिक संगठन की स्थापना की। उनका सबसे छोटा बेटा मंगलापति त्रिपाठी (जिसे शशिपति त्रिपाठी भी कहा जाता है) है।
वे राज्यसभा के सदस्य थे। वर्ष इस अवसर पर चौधरी मुन्ना सिंह पुलकित चौधरी अर्चित चौधरी विनय कश्यप शिपु कश्यप संजीव कश्यप दीपक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : इसरार आलम सैफी
No Previous Comments found.