वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा
संभल - वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा का 9 मई को सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महाराणा प्रताप जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत महाराणा प्रताप शौर्य ट्रस्ट के अध्यक्ष इंजीनियर अमित पवार, सचिन राजा ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सहयोग करने वाले सम्मानित व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि आप सभी के सहयोग,मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं सफल रहा। भविष्य में भी समाजहित एवं राष्ट्रहित में ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं,समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सम्पूर्ण आयोजन शांति,अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल हल्लू सराय,संभल। सम्मानित करने का स्थल बीजेपी कार्यालय,एकता विहार,संभल।
संवाददाता - वसीम खान


No Previous Comments found.