सम्भल में बुजुर्ग की मढ़ैयों में साल भर से बंद प्राइमरी स्कूल

सम्भल -   बुजुर्ग की मढ़ैयों में साल भर से बंद प्राइमरी स्कूल, बीजेपी नेत्री अंजू सैनी ने दी आंदोलन की चेतावनी अंजू सैनी बोलीं,बंद स्कूल के कारण बच्चों का भविष्य अधेरे में, जल्द ताला नहीं खुला तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बुलंद करेंगे आवाज

यूपी के जनपद सम्भल में विधानसभा 32 असमोली क्षेत्र के ग्राम बैरामपुर बुजुर्ग की मढ़ैयों (केशोपुर भडीं से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ का सरकारी प्राइमरी पाठशाला स्कूल पिछले लगभग एक साल से बंद पड़ा है, जिसके कारण गांव के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेत्री और असमोली विधानसभा से संभावित विधायक प्रत्याशी अंजू सैनी ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से स्कूल को तुरंत खुलवाने की मांग की है।एक साल से बंद है ताला, बच्चों का भविष्य अधर में
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल के लगातार बंद रहने की वजह से गांव के मासूम बच्चे शिक्षा से महरूम हैं और उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। क्षेत्र के बच्चे पढ़ने के लिए बेहद परेशान हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण स्कूल का ताला नहीं खोला जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर बीजेपी नेत्री अंजू सैनी ने गांव का दौरा किया और बच्चों व अभिभावकों की इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाई 
मांग पूरी न होने पर आवाज बुलंद रखने का संकल्प,बीजेपी नेत्री अंजू सैनी ने साफ शब्दों में कहा, "यह प्राइमरी स्कूल बच्चों के भविष्य के लिए जल्दी से जल्दी खुल जाना चाहिए। अगर किसी भी कारणवश प्रशासन ने इस स्कूल को तुरंत नहीं खुलवाया, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम क्षेत्र के बच्चों के हक के लिए अपनी आवाज बुलंद रखेंगे और इस स्कूल को खुलवाकर ही दम लेंगे।"उन्होंने असमोली की जनता को भरोसा दिलाते हुए अपना संकल्प दोहराया कि वे हर सुख-दुख में जनता के साथ हमेशा खड़ी हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी। अंजू सैनी के इस कड़े रुख के बाद स्थानीय शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.