सर्वेश्वर धाम पटसा में महाशिवरात्रि महोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन
समस्तीपुर - सर्वेश्वर धाम पटसा में महाशिवरात्रि महोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संयुक्त अतिथि विधायक राजकुमार राय, बीडीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद, बीपीआरओ कुणाल कुमार, मुखिया अंकित झा, बैद्यनाथ झा संयुक्त रूप से किया! उसके बाद दिवंगत राम किशोर राय के तेलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अतिथियों का पाग चादर, माला से सम्मानित किया गया! उसके बाद सांवरिया महाकाल ग्रुप मोतिहारी के द्वारा शिव विवाह की प्रस्तुति की गई! मौके पर पीसी स्कूल पटसा के प्रबंधक जगन्नाथ झा, राधाकांत झा, गोपाल जी चौधरी, सर्वेश्वर धाम के सचिव नरेंद्र झा, घनश्याम झा, गौतम राय टुनटुन राय, सुनील गिरी, चंपी मिश्र, कृष्ण कुमार झा, बिदुर जी झा आदि मौजूद थे!
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

No Previous Comments found.