सेंट स्टीफन्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
समस्तीपुर - सेंट स्टीफन्स स्कूल दलसिंहसराय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भव्य रूप से किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के चयरमैन श्री निशांत राज ने फीता काटकर किया । उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुजाता जगदीश, प्रबंधक आनन्द कुमार,पी.आर.ओ. श्री ललित भूषण इंदु, सीनियर इंचार्ज श्रीमती पूनम कुमारी, मिडिल इंचार्ज श्री रौशन झा,एवं सभी शिक्षक- शिक्षिका अभिभावकगण एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे। विज्ञान शिक्षक श्री जनार्दन महतो एवं श्री तौशीफ अनवर के मार्ग दर्शन में मोडेल एवं विभिन्न प्रकार के उपकरण तैयार किये।इसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट विज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित उपकरण बनाए गए सभी उपकरणों के बारे में छात्र-छात्राओं के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई एवं इसके उपयोग के बारे में बताया गया। अभिभावकगण इसे देखकर हर्ष प्रभ रहे तथा उपकरण बनाने वाले छात्र-छात्रा को धन्यवाद दिया। इसमें निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय लिया गया इसमें :-
प्रथम :-
I.बालमुकुंद बालाजी-VII A
II.आर्यन कुमार दास-VII A
III. प्रियांशु कुमार - VII A
द्वितीय:-
I.आराध्या-VIIIA
II.जया लक्ष्मी कुमारी-VIIIA
III.राजनंदनी-VIIIA
IV.अरिश्मा आर्ची -VIIIA
तृतीय:-
I.अनुष्का आनन्द-VIIIB
II.-अनुष्का झा -VIIIB
III.अर्शनूर अख्तर-VIIIB
IV.अस्फा ज़िया- VIIIB
स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
रिपोर्टर - प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.