विभूतिपुर के युवक की करनाल में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

समस्तीपुर :  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका उत्तर पंचायत के कोरबद्धा टभका वार्ड नंबर 4 निवासी अशोक महतो के करीब 20 वर्षीय बड़े पुत्र अमरजीत कुमार का करनाल के सेक्टर 6 पार्क में पेड़ के सहारे फंदा से लटका हुआ 15 अक्टूबर बुधवार की सुबह लाश मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अमरजीत करीब 2 वर्षों से करनाल के सेक्टर 6 स्थित एक मोबाइल दुकान में रहकर मजदूरी करता था। जो 2 माह पूर्व ही घर आया था और दो दिनों में वापस चला गया। 14 अक्टूबर को वह काम करने के दौरान करीब 3 बजे बाइक से निकला जो वापस नहीं लौटा। रात भर खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। फोन करने पर रिसीव नहीं किया। वहीं बुधवार की सुबह पुलिस पदाधिकारी के द्वारा फोन करके घटना की जानकारी दी गई। मोबाइल और बाइक की चाभी उसके जेब में ही थी। लेकिन बाइक नहीं था। परिजनों ने किसी के द्वारा हत्या कर लाश को फंदे से लटकाने की आशंका जताया है। अमरजीत से छोटा एक भाई कृष्ण कुमार है । घटना के बाद माता सुनीता देवी-पिता सहित अन्य परिजनों तथा सगे संबंधियों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

रिपोर्टर :  राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.