दिव्यांग शिक्षिका सपना कुमारी का आकस्मिक निधन, शोक।

समस्तीपुर :  विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढिया में कार्यरत विशिष्ट शिक्षिका सपना कुमारी (दिव्यांग) का 10 दिसंबर शनिवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से स्थानीय शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि सपना कुमारी वर्ष 2022 में प्रखंड शिक्षिका के रूप में इस विद्यालय में पदस्थापित हुई थीं। वे एक अत्यंत निर्धन परिवार से आती थीं और शारीरिक रूप से दिव्यांग थीं। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनकी कर्तव्यनिष्ठा बेमिसाल थी। दुख की इस घड़ी में विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार और तात्कालिक सहायता के रूप में विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार बादल, शिक्षक नेता संजीव कुमार, बनारसी सिन्हा समेत अन्य शिक्षकों ने मिलकर परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। सपना कुमारी के निधन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, लेखापाल योगेश कुमार और शिक्षक नेता राजा राम महतो, राजेश, दीपक, स्वयं प्रभा, विद्यालय टीम ममता कुमारी, रंजुला, सुनीता, माला, गौरव, अजीत, राज कुमार और रामानंद ठाकुर समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं ने शोक व्यक्त किया है । उन्होंने ईमानदारी से कार्य करने की जो मिसाल पेश की, हमेशा उसे याद रखा जाएगा।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.