एससीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व मुखिया सुलेखा कुमारी और डीवाईएफआई अध्यक्ष ने फिता काटकर किया उद्घाटन।
समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर में 10 दिसंबर शनिवार को एससीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया सह एडवा की अंचल सचिव सुलेखा कुमारी और डीवाईएफआई के अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया सुलेखा कुमारी ने कहा कि इस तरह के ग्रामीण आयोजनों से युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा, "ऐसे मंचों के माध्यम से ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभा और कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।" उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। डीवाईएफआई अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह अनुशासन भी सिखाता है। इस टूर्नामेंट से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा जिससे वे भविष्य में बड़े स्तर पर खेल सकेंगे। उद्घाटन मैच सुरौली और बसौना की टीमों के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर सीपीएम शाखा सचिव सुरेंद्र दास, युवा नेता संजय पासवान, शिव शंकर कुमार, रौशन साह, मंगल दास, कृष्ण देव दास, आलोक कुमार, कुंदन कुमार उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजनकर्ता धीरज कुमार, संजीत पोद्दार, नीतीश कुमार और सौरव कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी और ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई।
रिपोर्टर : राजेश कुमार

No Previous Comments found.