राजकीय रेल थाना हसनपुर में बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में जब्त 75 लीटर से अधिक शराब विनष्ट”

समस्तीपुर : जिले के हसनपुर स्थित राजकीय रेल थाना में दर्ज पांच मामलों में जब्त की गई शराब को विधिवत नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 5 लीटर देशी शराब और 70.06 लीटर विदेशी शराब विनिष्ट की गई। यह प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में पूरी की गई। मौके पर रेल थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, उत्पाद थाना प्रभारी पल्लवी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब को न्यायालय के निर्देशानुसार नष्ट किया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.